आगरा के सिकंदरा में कैलाश मंदिर मार्ग पर रविवार रात को कूलर की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना पर कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह से शॉर्ट सर्किट होने की संभावना है। देर रात नुकसान का आकलन किया जा रहा था।

जानकारी अनुसार आग तकरीबन 11:30 बजे लगी थी। क्षेत्र के लोगों ने धुआं निकलता देख पुलिस को सूचना दी। इस पर दमकल को बुला लिया गया।  कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास किए। मगर आग काफी फैल चुकी थी। रात तकरीबन 12:30 बजे आग पर काबू कर लिया गया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट की संभावना है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि फैक्टरी किसकी है। उसमें कितना नुकसान हुआ है।