विशाखापट्‌टनम   विशाखापट्‌टनम के अत्च्युतापुरम में पोरस लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से गैस लीक होने से करीब 178 महिला कर्मचारी बीमार हो गईं। गैस के कारण इन सभी मजदूरों को आंखों में जलन और उल्टियां होने लगीं। पहले इन्हें SEZ में बने हेल्थ सेंटर में रखा गया, हालत बिगड़ने पर हॉस्पिटलाइज किया गया। एसपी सिटी गौतम साली के मुताबिक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री जी अमरनाथ ने बताया कि कुल 178 लोग बीमार हुए हैं।

रिसाव के कारणों का पता नहीं चल पाया

पुलिस ने कहा कि अत्च्युतापुरम में APIIC (आंध्र प्रदेश इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन) SEZ के बाहर स्थित पोरस लैब से गैस के रिसाव का संदेह है। जिसका असर अपैरल यूनिट में काम कर रहे लोगों पर देखा गया। गैस रिसाव से प्रभावित सभी 140 मजदूरों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गैस लीक की जांच आंध्रप्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी कर रहे हैं। राज्य उद्योग मंत्री गुडीवाडा अमरनाथ में बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन कई मजदूर बीमार हो गए हैं।

अप्रैल में भी गैस रिसाव से लगी थी आग

गैस लीक से पहले अप्रैल 2022 में आग लगने से इसी कंपनी पोरस प्राइवेट लिमिटेड के 6 मजदूरों की मौत हो गई थी। शुक्रवार की घटना दोपहर 12:30 बजे की है। परिसर में मौजूद कर्मचारियों के अलावा दो परिधान कंपनी के कारखानों के मजदूरों ने भी उल्टी की शिकायत की। बीमार पड़ने वालों में ज्यादातर कैंपस में स्थित ब्रैंडिक्स फैक्ट्री के कर्मचारी थे।
हादसे का शिकार लोगों को अच्युतापुरम के दो निजी अस्पतालों और अनाकापल्ले के एनटीआर अस्पताल में रेफर किया गया।