राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम का पहला मैच घाना से है। यह मैच जीतकर टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। भारतीय महिलाओं ने 2006 में आखिरी बार कोई पदक जीता था। मेलबर्न में रजत पदक जीतने के बाद महिला हॉकी टीम कभी पदक नहीं जीत पाई।भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में 16 वर्षों से चले आ रहे पदक के सूखे को खत्म करने के इरादे से शुक्रवार को घाना के खिलाफ जीत दर्ज कर अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। भारत पूल ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ है। वहीं पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और केन्या हैं।गोल्ड कोस्ट में भारतीय महिलाएं चौथे स्थान पर रहकर बिना पदक ही लौटी थीं।