बीते दिन शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी स्थित चित्रकूट मैदान में आग लग गई थी। मैदान में लगी इस आग की वजह से रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर लव रंजन की अनाम फिल्म का सेट भी जलकर खाक हो गया। इस दौरान हादसे में एक फायर फाइटर की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं। आग की दुर्घटना में घायल हो गए फायर फाइटर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अब इस पूरे हादसे पर वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड वॉकी टॉकी अटेंडेंट, फायर फाइटर एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर की है।