भारत में सभी धर्मों के लोग एक साथ जीवन-यापन करते हैं। इसके लिए भारत को विभिन्नताओं का देश कहा जाता है। देशभर में कई धार्मिक स्थल हैं, जो पूरी दुनिया में अपनी विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध हैं। इनमें चार धाम यात्रा, अमरनाथ धाम, बंबा देवी, महालक्ष्मी, वैष्णो माता मंदिर, स्वर्ण मंदिर, बालाजी मंदिर, साई धाम, काली मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर समेत बारह ज्योतिर्लिंग प्रमुख हैं।

पालीताना मंदिर, गुजरात :  गुजरात के भावनगर में पालीताना मंदिर स्थित है। इस मंदिर की गिनती जैन धर्म के प्रमुख मंदिरों में होती है। जैन धर्म के अनुयायियों की पालीताना मंदिर में अपार आस्था है। पालीताना मंदिर का निर्माण 11 वीं शताब्दी में हुआ है। शत्रुंजय पर्वत की तलहटी में स्थित यह मंदिर जैन मुनियों के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल हैं। काफी संख्या में पर्यटक देव दर्शन हेतु पालीताना मंदिर आते हैं।

खजुराहो मंदिर, मध्य प्रदेश :  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो मंदिर दुनियाभर में वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। चंदेल वंश के शासकों द्वारा 10वीं शताब्दी में मंदिर का निर्माण करवाया गया था। दुनियाभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खजुराहो मंदिर देव दर्शन हेतु आते हैं। मंदिर की वास्तुकला कारीगरी देखने लायक है। इस काम्प्लेक्स में कुल मिलाकर 85 मंदिर हैं। इनमें कई मंदिरों में सनातन धर्म के देवताओं की प्रतिमा स्थापित हैं। जून महीने में देव दर्शन के लिए खजुराहो की धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर, दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली में स्थित श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर का निर्माण 1526 में हुआ था। इस मंदिर का निर्माण लाल पत्थरों से हुआ है। इसके लिए लाल मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर के विपरीत दिशा में लाल किला स्थित है। जब कभी आप दिल्ली जाएं, तो पुरानी दिल्ली स्थित श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर जरूर जाएं।