छत्‍तीसगढ़ राज्य सरकार ने नौ वर्ष की सेवा पूरी करने वाले नौ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान का आदेश जारी कर दिया है। 2013 बैच के आइएएस में पांच कलेक्टर हैं। पदोन्‍नति पाने वालों में कलेक्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही नम्रता गांधी, कलेक्टर सूरजपुर गौरव कुमार सिंह, कलेक्टर मुंगेली अजीत वसंत, कलेक्टर सुकमा विनीत नंदनवार, कलेक्टर बीजापुर राजेंद्र कुमार कटारा शामिल हैं। साथ ही उपसचिव इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को संयुक्त सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, जगदीश सोनकर को संयुक्त सचिव वन विभाग, पीएस धु्रव को संयुक्त सचिव समाज कल्याण विभाग और आनंद मसीह को उपायुक्त राजस्व संभागयुक्त कार्यालय रायपुर को भी पदोन्‍नत किया गया है। सभी नौ अधिकारियों की पदस्थापना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को जांजगीर-चांपा जिलेके दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम दोपहर 12 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.40 बजे तहसील मालखरौदा के ग्राम मोहतरा और 1.25 बजे डभरा तहसील के ग्राम कोसमंदा पहुंचेंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.35 बजे रायपुर वापस पहुंचेंगे