गुरुग्राम स्थित चंदू अभ्यारण्य इलाके में अमेरिकी काला गिद्ध देखा गया है। जानकारों के अनुसार यह गुरुग्राम ही नहीं भारत में भी पहली बार देखा गया है। पक्षी को पहली बार 27 जनवरी की शाम को सुल्तानपुर पक्षी अभ्यारण्य के एक गाइड ने देखा था।

उसने सुबह से ही साइट पर आने वाले पक्षी प्रेमियों को सतर्क कर दिया था। काला गिद्ध अमेरिकी महाद्वीप के देश पेरु, चिली और उरुग्वे में पाया जाता है। इससे पहले इसे कभी भारत में नहीं देखा गया। इस घटना से पहले इसका कोई प्रवासी रिकॉर्ड भी नहीं मिलता है।

पक्षी अस्पताल चलाने वाले डॉ. राजकुमार का कहना है कि इस प्रजाति के गिद्ध अपने क्षेत्र में ही रहना पंसद करते हैं। वह एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप की यात्रा नहीं करते। इसके पीछे अवैध वन्यजीव व्यापार की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।