रेमो डिसूजा के साले जैसन वाटकिंस का निधन हो गया है  | वह अपने घर पर मृत पाए गए हैं | कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता निर्देशक रेमो डिसूजा के साले जैसन वाटकिंस अपने मिल्लत नगर स्थित आवास पर मृत पाए गए हैं | जैसन वाटकिंस की बहन लीजल डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'क्यों आपने ऐसा क्यों किया मेरे साथ मैं इसके लिए आपको क्षमा नहीं करूंगी |

रेमो डिसूजा के साले जैसन वाटकिंस आवास पर मृत पाए गए हैं

एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है | वहीं एक मेडिकल अफसर ने बताया कि जैसन को कूपर अस्पताल में लाया गया है और ओशिवारा पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है | रेमो डिसूजा इस समय गोवा में है, जहां वे शादी में भाग लेने गए हैं | जैसन वाटकिंस फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रहे थे |  उन्होंने रेमो डिसूजा की फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है |

जैसन वाटकिंस की बहन लीजल डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है

रेमो डिसूजा से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है और उन्होंने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है | रेमो डिसूजा फिल्म निर्माता और निर्देशक है | उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण भी किया है | वह कई डांस रियलिटी शो कभी जज करते हैं | रेमो डिसूजा कि डांसिंग को काफी पसंद किया जाता है | वह माइकल जैक्सन के फैन माने जाते हैं और उनसे जुड़ी स्टेप सिखाने में पारंगत माने जाते हैं।

रेमो डिसूजा ने बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ काम किया है

रेमो डिसूजा ने बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ काम किया है | उन्होंने सलमान खान को लेकर फिल्म रेस 3 बनाई थी जोकि बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी |इस फिल्म को लेकर सलमान खान को भी काफी ट्रोल किया गया था | इसमें बॉबी देओल की भी अहम भूमिका थीं | हालांकि वह भी कुछ खास नहीं कर पाए |