आगरा। आगरा में शाहगंज के प्रकाश नगर के रहने वाले प्रवीन ने कोर्ट मैरिज के आठ महीने बाद पत्नी नैना की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है। हत्या की जानकारी पर पहुंचे नैना के स्वजन ने आरोप लगाया कि वह शादी के एक महीने बाद ही उसे परेशान करने लगा था।

कोर्ट मैरिज के बाद स्वजनों ने करा दी थी पारंपरिक शादी

शाहगंज की रहने वाली 20 वर्षीय नैना और प्रवीन ने आठ महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के परिवारों का इसका पता चला तो उन्होंने  प्रवीन और नैना का विधिवत पारंपरिक तरीके से शादी कराई। दोनों परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया। नैना के स्वजन का आरोप पति प्रवीन शादी के एक महीने बाद ही उससे मारपीट और उत्पीड़न करने लगा।

पंचायत के भी नहीं सुधरा

कई बार पंचायत कर उसे समझाया गया। वह नैना के साथ सही बर्ताव करने का आश्वासन देने के बाद कुछ दिन सही रहता। इसके बाद दोबारा पुराने रवैये पर उतर आता था। पत्नी नैना की शिकायत पर पुलिस ने प्रवीन काे पूर्व में शांति भंग में पाबंद किया था। इसके बावजूद उसमें सुधार नहीं आया।

सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी सर्किल दीक्षा सिंह ने बताया कि आरोपित प्रवीन को पकड़ लिया गया है। मामले में स्वजन द्वारा तहरीर दी जा रही है। उसके विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।