सेक्टर 44 स्थित छलेरा गांव में छोटा सिलेंडर फटने से छह लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे नीरज सैनी और भीम सैनी को सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

वहीं, अन्य चार का सेक्टर 39 के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सेक्टर 39 कोतवाली पुलिस के मुताबिक छलेरा गांव के गली नंबर एक में अरुण सैनी का मकान है। यहां कुछ लोग किराए पर रहते हैं।

शुक्रवार रात करीब आठ बजे खाना बनाते समय छोटे सिलेंडर में आग लग गई। कुछ देर बाद सिलेंडर फट गया। इससे वहां मौजूद गणेश कुमार, कैपली, सलाम, इस्तेखान, नीरज सैनी और भीम सैनी झुलस गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग में झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। नीरज और भीम 30 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे का कहना है सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी घटनास्थल की ओर रवाना हुई। हालांकि, फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग से में किचन का सामान भी जल गया है।