बस्ती । अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ द्वारा  जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार प्रजापति के संयोजन में बड़े वन स्थित एक मैरेजहाल में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि पूर्वा उपायुक्त परिवहन चुन्नी लाल प्रजापति, विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, बस्ती के पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. इन्द्रजीत प्रजापति, मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने कहा कि शिक्षा की वह मूल आधार है जिससे प्रजापति समाज की समस्याओं का हल निकलेगा। कहा कि अपने पाल्यों को शिक्षित अवश्य करें जिससे वे देश के सुयोग्य नागरिक बने। अतिथियों ने चयनित 170 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विशिष्ट अतिथि डा. श्रेया, अविनाश प्रताप प्रजापति, बलिहारी प्रजापति, जवाहिर लाल प्रजापति, धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति, डा. जय-जय राम प्रजापति, संजय कुमार प्रजापति, राजकुमार प्रजापति आदि ने प्रजापति समाज के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक मोर्चो पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि प्रजापति समाज के सबल लोग यदि जरूरतमंदों की मदद की दिशा में पहल करें तो समाज की नई पीढी को ताकत मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक चन्द्रभान प्रजापति, मुन्नीलाल प्रजापति,  देवनरायन प्रजापति, नरसिंह प्रजापति, संतराम प्रजापति, देवदत्त प्रजापति,  शम्भूनाथ प्रजापति, राम औतार प्रजापति आदि ने छात्रों का आवाहन किया कि वे कितनी भी मुश्किलें आयें शिक्षा जारी रखें।
कार्यक्रम मुख्य रूप से उपाध्यक्ष राम मिलन प्रजापति, महेन्द्रनाथ प्रजापति, भगवानदीन प्रजापति, नेबूलाल प्रजापति, महेन्द्रनाथ प्रजापति, राम मूरत प्रजापति, कृष्ण कुमार प्रजापति, राकेश कुमार प्रजापति, जवाहरलाल प्रजापति, सन्तोष प्रजापति, धर्मेन्द्र प्रजापति, देवनरायन प्रजापति, प्रेमकुमार प्रजापति, मृत्युंजय कुमार प्रजापति, राम सूरत प्रजापति, छविलाल प्रजापति राजेश कुमार प्रजापति, राममूरत प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार आशुतोष प्रजापति, परशुराम प्रजापति, विपिन कुमार प्रजापति, सुजीत कुमार प्रजापति, विजय प्रकाश प्रजापति, रामसागर प्रजापति, संदीप कुमार प्रजापति, धीरेन्द्र कुमार प्रजापति, गजेन्द्र कुमार प्रजापति, मधुसूदन प्रजापति, विष्णुदत्त प्रजापति, इन्द्रेश प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मेहीलाल, विमला प्रजापति के साथ ही प्रजापति समाज के अनेक लोग शामिल रहे।