दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। महिला पहलवानों की लंबी जद्दोजहद के बाद सांसद के खिलाफ दिल्ली पुलिस दो एफआईआर दर्ज की है।नई दिल्ली जिले के कनॉट प्लेस थाने में उक्त दोनों एफआईआर की गई हैं। एफआईआर दर्ज करने से पहले दिल्ली पुलिस ने अन्य पहलवानों से शिकायत देने को कहा था। शिकायत पत्र और खेल मंत्रालय से मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस वरिष्ठ अधिवक्ताओं से देर रात तक कानूनी ली उसके बाद एफआईआर दर्ज की है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि किशोरी के द्वारा दी गई शिकायत पर पास्को और छेड़खानी में दर्ज किया गया है। जबकि दूसरी एफआईआर छेड़खानी के धारा में दर्ज किया है।