टीवी की दुनिया की मशहूर जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वर्षों बाद पर्दे पर लौट रही है। हम बात कर रहे हैं हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान की। दोनों की सुपरहिट जोड़ी आठ साल के लंबे अंतराल के बाद  छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। गौरी प्रधान और हितेन तेजवान आगामी शो 'पश्मीना' में एक साथ काम करते नजर आएंगे। फिलहाल शो की शूटिंग मुंबई में की जा रही है, लेकिन जल्द ही पूरी टीम शूट के लिए कश्मीर जाएगी। 

क्या है शो की कहानी

गौरी और हितेन के आगामी शो 'पश्मीना' की कहानी दो अलग-अलग दुनियाओं- कश्मीर और मुंबई पर आधारित है। हितेन तेजवानी का किरदार जब कश्मीर जाता है, तो वहां उसे किसी से प्यार हो जाता है। बता दें, वह एक शादीशुदा इंसान है और पिता भी है। जैसे-जैसे कहानी सामने आती है, वैसे-वैसे उसका जीवन की उलझता नजर आता है क्योंकि कश्मीर की सुंदर घाटियों में उसकी एक बेटी रहती है। अभी गौरी के किरदार को लेकर कोई जानकारी नहीं है। ले

गौरी प्रधान और हितेन तेजवानी को आखिरी बार एक साथ मशहूर टीवी शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' में देखा गया था। अब 'पश्मीना' में एक बार फिर दोनों की जोड़ी को पर्दे पर जादू चलाते देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, रियल लाइफ में हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान पति-पत्नी हैं। दोनों की शादी को 19 साल हो गए हैं।  

छोटे पर्दे पर अमिट छाप छोड़ने वाले हितेन तेजवानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार कलर्स टीवी के 'स्वर्ण घर' और सोनी टीवी के 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में काम करते हुए देखा गया था। इसके अलावा, उन्होंने थ्रिलर फिल्म 'जिंदगी शतरंज है' में भी काम किया था।