रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में कंटेस्टेंट्स जान की बाज लगा रहे हैं। अब तक शो में खिलाड़ी कई खतरनाक टास्क का सामना कर चुके हैं। टीवी, फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से आने वाले 14 सेलेब्स के साथ खतरों के खिलाड़ी 13 की शुरुआत हुई थी। वहीं, अब शो में केवल 10 खिलाड़ी बचे हुए हैं।

खतरों के खिलाड़ी 13  में इस हफ्ते एलिमिनेशन के साथ एक कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई है। केकेके 13 के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के खिलाफ खुद होस्ट रोहित शेट्टी उतर आए। खतरों के खिलाड़ी 13 में इस बार रोहित शेट्टी और कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।

किसने जीता फेस ऑफ ?

रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स से कहा कि उन सभी को मिलकर टास्क पूरा करना होगा और अगर वो इस काम में सफल हो गए तो इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। वहीं, अगर वो हार गए तो किसी को हमेशा की तरह केकेके 13 से अलविदा लेना पड़ेगा। इस फेस ऑफ के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर पूरी कोशिश की टास्क जीतने की, लेकिन रोहित शेट्टी का हरा नहीं पाए।

रोहित शेट्टी ने चटाई धूल

रोहित शेट्टी ने टास्क में 6 स्टार्स जीते, जबकि खिलाड़ी केवल 5 स्टार्स ही हासिल कर पाए। इस टास्क में सबसे खराब परफॉर्म करने की वजह से ऐश्वर्या शर्मा और शिव ठाकरे को एलिमिनेशन राउंड में चले गए। रोहित शेट्टी ने एलिमिनेशन में जानवरों और करंट के झटकों से जुड़ा एक टास्क दिया। 3 टियर बॉक्स में बंद शिव और ऐश्वर्या को करंट के झटके खाते हुए सांप के मुंह से चाबी निकालकर टास्क पूरा करना था। दोनों ने इस खतरनाक काम को स्टंट को पूरा किया।

कौन हुआ केकेके 13 से एलिमिनेट ?

शिव ठाकरे ने टास्क को 11 मिनट 46 सेकेंड में पूरा किया। वहीं, एश्वर्या शर्मा स्टंट को 10 मिनट 3 सेकेंड में पूरा करके विनर बन गई। इसके साथ ही खतरों के खिलाड़ी 13 से शिव का सफर हमेशा के लिए खत्म हो गया। बिग बॉस 16 के रनर-अप रहे शिव केकेके 13 को जीतने की उम्मीद के साथ आए थे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी 13 में अंजुम फकीह की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई।