नई दिल्ली ।   एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर आज किसान दिल्ली में महापंचायत कर रहे हैं। महापंचायत दिल्ली के रामलीला मैदान में है। महापंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।

चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट

चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआइजी, अपर. सीपी (एल एंड ओ), शिवहरि मीना का ने कहा, 'सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हम किसान नेताओं से बात कर रहे हैं। यातायात सुचारू है।'

हजारों की सख्या में पहुंच रहे किसान

संयुक्त किसान मोर्चा ने एक दिवसीय दिल्ली चलो का आह्वान किया है, जिसमें मोर्चे से जुड़े सभी संगठन दिल्ली के रामलीला मैदान में जुट रहे हैं। हजारों की संख्या में किसान पहुंचे हैं।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

सुबह छह बजे से दिल्ली की इन सड़कों पर यातायात डायवर्ट किया गया है।

दिल्ली गेट
मीर दर्द चौक
अजमेरी गेट चौक
गुरु नानक चौक
आर/कमला मार्केट
पहाड़गंज चौक और निवासी झंडेवालान
बाराखंभा रोड से गुरु नानक चौक तक महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर।
बाराखंभा रोड/टॉल्स्टॉय रोड क्रॉसिंग
जनपथ रोड/टॉल्स्टॉय मार्ग चौराहा
टॉलस्टॉय रोड/केजी मार्ग क्रॉसिंग
आर/ए जीपीओ

ये मार्ग रहेंगे प्रभावित

किसानों की महापंचायत के चलते दिल्ली के रामलीला मैदान के आसपास सुबह छह बजे से लेकर शाम चार बजे तक आवाजाही प्रभावित रहेगी। 

जवाहर लाल नेहरू मार्ग
बहादुर शाह जफर मार्ग
आसफ़ अली रोड
स्वामी विवेकानन्द मार्ग
नेता जी सुभाष मार्ग
मिंटो रोड
महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर
भवभूति मार्ग
चमन लाल मार्ग
बाराखंभा रोड
टॉलस्टॉय मार्ग
जय सिंह रोड
संसद मार्ग
बाबा खड़क सिंह मार्ग
अशोक रोड
कनॉट सर्कस
डीडीयू मार्ग

पुलिस अलर्ट

सुरक्षा व्यवस्था पर डीसीपी सेंट्रल एम हर्ष वर्धन ने कहा, 'हमने यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की है कि कानून एवं व्यवस्था बनी रहे। आयोजक समूह ने एक लिखित आश्वासन भी दिया है जिसमें कानून और व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित विभिन्न बिंदु हैं। हम कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे।..बहुत सारे किसान आए हैं और यह एक सतत प्रक्रिया है। लेकिन हमें उम्मीद है कि यह एसकेएम नेताओं ने हमें जो बताया है, उसकी सीमा के तहत होगा। हमारे पास पर्याप्त बल उपलब्ध हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि बिना किसी कानून-व्यवस्था की गड़बड़ी के यहां पर सब कुछ हो जाए।'

दनकौर में किसानों को पुलिस ने रोका

दिल्ली रामलीला मैदान में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के दनकौर में रोक लिया है।

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि 14 मार्च 2024 को रामलीला मैदान, जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर किसान महापंचायत होने वाली है। जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत को देखते हुए कई मार्गों पर जाम लग सकता है और कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्र हुए किसान

महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। 

दिल्ली में किसानों की महापंचायत, रामलीला मैदान में जुटे अन्नदाता, पुलिस अलर्ट

एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर किसान दिल्ली में 14 मार्च को महापंचायत कर रहे हैं। महापंचायत दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। महापंचायत को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और बुधवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी।