बीना ।   मध्य प्रदेश के बीना जंक्शन पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। इससे कई ट्रेन प्रभावित हो रही हैं। कई ट्रेन निरस्त की गई हैं। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने सूचना जारी की है।बता दें कि सागर जिले का बीना रेलवे स्टेशन बड़ा जंक्शन है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के बीना स्टेशन प्लेटफॉर्म तीन पर वॉशेबल एप्रिन निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस चार अप्रैल से नौ मई 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस सात अप्रलै से 12 मई 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस पांच अप्रैल से 10 मई 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 19054 मुजफ्फरपुर सूरत-एक्सप्रेस दिनांक 7 अप्रैल 2024 से 12 मई 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20481 भगत की कोठी-तिरुच्चिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस 10 अप्रैल 2024 से आठ मई 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 20482 तिरुच्चिरापल्ली-भगत की कोठी हमसफर एक्सप्रेस 13 मई 2024 से 11 मई 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 11407 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस नौ अप्रैल 2024 से सात मई 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 11408 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 11.04.2024 से 09.05.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12143 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर एक्सप्रेस दिनांक 07.04.2024 से 12.05.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12144 सुल्तानपुर -लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 09.04.2024 से 14.05.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।