संजय दत्त की फिल्म 'तोरबाज' के निर्देशक गिरीश मलिक के घर एक बहुत बड़ा हादसा हो गया है जिसके बाद हर कोई शॉक्ड है। होली के दिन गिरीश के बेटे मनन की पांचवी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई है। गिरीश ने खुद बिल्डिंग से छलांग लगा दी या फिर इसके पीछे कोई साजिश है इस बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। जिस बिल्डिंग से गिरने के चलते मनन की मौत हुई उसका नाम Oberoi Springs है और ये Fame Adlabs के सामने पड़ती है।
मनन इस इमारत की A-Wing में रहा करता था। मनन होली खेलने गया हुआ था और वह दोपहर बाद घर लौट आया था। पांचवी मंजिल से गिरने के बाद उसे आपाधापी में मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जानकारी के मुताबिक ये हादसा शाम पांच बजे के बाद हुआ है।