फेज दो कोतवाली में एक महिला ने चार लोगों को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि उसकी 22 वर्षीय बेटी को इन लोगों ने बंधक बना लिया है तथा उससे देह व्यापार करवा रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि उसकी 22 वर्षीय बेटी को पूजा, जाहिद, संगीता और राज नामक चार लोग बहला-फुसलाकर बंधक बना रखे हैं। चारों उसकी बेटी से देह व्यापार करवा रहे हैं। पीड़िता का यह भी आरोप है कि इन लोगों ने कुछ और लड़कियों को वहां पर बंधक बना रखा है।

कुछ समय पहले हुई थी पीड़ित महिला की शादी

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित महिला की शादी कुछ समय पूर्व मेरठ निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। पति से अनबन होने के कारण महिला अपने मायके चली आई। महिला और उसके पति के बीच मुकदमा चल रहा है। मायके पहुंचने के बाद उसका स्वजन से भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ और वह भंगेल में कमरा लेकर रहने लगी।